डरपोक प्राणियों में सत्य भी गूंगा हो जाता है, पढ़ें सुविचार
कहते हैं कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी होती है, तो पूरा दिन सकारात्मकता के साथ बितता है. ऐसे में आपके दिन को और खास बनाने के लिए हम लाएं हैं कुछ चुनिंदा सुविचार...
चुनौतियों से निपटना सीखें, चुनौतियाँ आपका साया बनकर सफर में साथ रहती हैं.
संकट के समय में समस्याओं पर चर्चा नहीं, बल्कि समाधान को खोजने का प्रयास करें.
समाज के दुखों को वही महसूस कर सकता है, जिनके जीवन में संवेदना शेष रहती है.
याद रखें रात के भयावह अंधकार के बाद, हमेशा दिन का उजाला अपना विस्तार करता है.
समय से मूल्यवान जग में कुछ और नहीं, इसका सही उपयोग किया करें.
जग में मानव का नहीं, कर्मों का ही गुणगान होता है.
सफलता उन्हीं की दहलीज़ पर दस्तक देती है, जो व्यक्ति परिश्रमी होते हैं.
समय की कीमत को जानें और जो भी करें उसमें अपने आप को पूरा झोंक दें.