पाक और चीन से क्या -क्या खरीदता है भारत? देखें लिस्ट

भारत और पाकिस्तान के संबंधों में हमेशा तनाव की स्थिति रहती है.

दोनों देशों के बीच सुरक्षा और राजनीतिक मुद्दों को लेकर तकरार होती रहती है.

हालांकि, इसके बावजूद भी भारत-पाक के बीच व्यापारिक संबंध बने हुए हैं.

ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि भारत पाक और चीन जैसे पड़ोसी देशों से क्या-क्या खरीदता है...

भारत पाकिस्तान से सेंधा नमक खरीदता है. इसके साथ ही चश्मों में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल्स, चमड़े के सामान, कार्बनिक केमिकल्स, कॉटन, फल भी भारत पाकिस्तान से खरीदता है.

भारत चीन से इलेक्ट्रॉनिक, प्लास्टिक. गाड़ियों का सामान, न्यूक्लियर रिएक्टर्स, ऑर्गेनिक केमिकल,  केमिकल प्रोडक्ट्स, आयरन, स्टील, एलुमिनियम जैसी चीजों का आयात करता है.

भारत बांग्लादेश से रसायन और वस्त्र खरीदता है.

भारत नेपाल से कृषि उत्पाद, जैसे अदरक और मसाले खरीदता है.

भारत म्यांमार से कृषि उत्पाद जैसे चाय और काले पेपर खरीदता है.