एक दिन में इतनी कमाई करते हैं Khan Sir, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बिहार के फेमस टीचर खान सर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, हाल ही में उनके कोचिंग सेंटर के बाहर हमला हुआ है.
खान सर अपने पढ़ाने के अनोखे अंदाज के लिए बच्चों के बीच काफी फेमस हैं. खान सर का असली नाम फैजल खान है.
खान सर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और एमएससी की डिग्रियां हासिल की हैं और आज देशभर में काफी फेमस हैं.
खान सर के पिता एक ठेकेदार और मां गृहिणी हैं.
इस बीच लोग खान सर से जुड़ी चीजें गूगल पर खूब सर्च कर रहे हैं. कुछ लोग उनकी एक दिन की कमाई को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं. ऐसे में आइए हम बताते हैं कि वो एक दिन कितना कमाते हैं.
बता दें कि खान सर ऑफलाइन और ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस देते हैं. इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी है. जहां वो बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाते हैं.
खान सर एक दिन में लगभग 70 हजार की कमाई करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी टोटल नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये है.
वहीं, खान सर की एक महीने की कमाई 10 से 20 लाख रुपये है. कोविड 19 के दौरान कोचिंग बंद होने के बाद खान सर ने खान जीएस रिसर्च सेंटर नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था.
इसी चैनल से उनकी पॉपुलैरिटी देशभर में बढ़ गई. खान सर के यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर हैं.