भारत माता की जय का नारा किस मुस्लिम ने दिया था? जानिए नाम
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर चर्चा हुई. इस चर्चा की शुरुआत पीएम मोदी ने की थी.
इसी बीच ये सवाल उठ रहा कि आखिर भारत माता की जय का नारा किसने दिया था. आइए हम देते हैं इसका जवाब...
दरअसल, 165 साल से भी पहले एक मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी अजीमुल्ला खान ने इस नारे को दिया था.
अजीमुल्ला खान 1857 के विद्रोह के मास्टरमाइंड में से एक थे. माना जाता है कि अजीमुल्ला खान स्वतंत्रता के पहले युद्ध के एक बड़े रणनीतिकार थे.
अजीमुल्ला खान ने ही सबसे पहले 'भारत माता की जय' वाक्य का इस्तेमाल एक देशभक्ति नारे के तौर पर किया था.
साल 202 में केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी इस बात का जिक्र किया था.
बता दें कि अजीमुल्ला खान बिठूर में नाना साहब पेशवा द्वितीय के दीवान और करीबी सलाहकार थे.
इंग्लैंड में एक राजनीतिक मिशन के दौरान यूरोपीय राजनीतिक संस्कृति के संपर्क में आने के बाद राष्ट्रवाद के बारे में उनकी समझ बनी.
भारत लौटने पर अजीमुल्ला खान ने एक एकजुट विद्रोह की भावनात्मक और वैचारिक नींव तैयार करनी शुरू की और भारत माता की जय का नारा उसी भावना में से निकला.
कुछ इतिहासकारों का ऐसा कहना है कि उनका नारा उर्दू वाक्यांश 'मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद' से प्रेरित था.