शरद पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में घेर लेंगी परेशानियां

हिंदू धर्म में वैसे तो हर माह पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का महत्व है. लेकिन शरद पूर्णिमा का अपना अलग ही महत्व है. 

ऐसी मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर, दान-उपदान करने से पुण्य फल मिलता है. इस बार पूर्णिमा 24 अक्टूबर को मनाई जा रही है. 

ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिसे यदि आप जाने अनजाने में भी पूर्णिमा तिथि के दिन करते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए और ना ही इस दिन मदिरा का भी सेवन नहीं करना चाहिए.

पूर्णिमा के दिन घर में अंधकार नहीं रखना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जिससे इंसान को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है.

इसलिए गोधूलि बेला में एक दिया घर के मुख्य द्वार पर अवश्य जलाएं.

पूर्णिमा के दिन अगर कोई गरीब या असहाय व्यक्ति आपके घर आते हैं तो खाली हाथ वापस ना भेजे. 

इससे माता लक्ष्मी रूठ जाएंगी और घर पर नकरात्मक असर पड़ेगा.

पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े ना पहने. काले कपड़े पहनने से अशुभ प्रभाव पड़ता है और आपका नुकसान हो सकता है.