रातभर जागना भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर का कारण, स्टडी में बड़ा खुलासा
भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले हर साल करीब 6 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है.
हालिया स्टडी के मुताबिक, खराब नींद, लगातार तनाव और बढ़ता मोटापा इसके बड़े कारण बनते जा रहे हैं.
यही वजह है कि अब कम उम्र की महिलाएं भी ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ रही हैं.
नींद की कमी-कम नींद से मेलाटोनिन हार्मोन, एस्ट्रोजन संतुलन, इम्युनिटी और डीएनए रिपेयर पर असर पड़ता है, जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है.
हालांकि, खराब नींद उम्र या जेनेटिक कारणों जितनी बड़ी वजह नहीं मानी जाती, लेकिन अब इसे जोखिम कारक के रूप में देखा जा रहा है.
मोटापे में खासकर पेट के आसपास जमा चर्बी ज्यादा खतरनाक मानी जाती है. यह फैट शरीर में सूजन, इंसुलिन रेजिस्टेंस और एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ाता है.
इसके अलावा, मेनोपॉज के बाद यही फैट एस्ट्रोजन का मुख्य सोर्स बन जाता है, जिससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है.