कब्ज के रोगियों के लिए वरदान है रागी, मिनटों में साफ होगा पेट, कॉन्स्टिपेशन से मिलेगी छुट्टी
आजकल बाहर का और पैकेट बंद खाने का चलन काफी बढ़ गया है. ऐसा खाना स्वाद में अच्छा लगता है और आसानी से मिल भी जाता है.
लेकिन लंबे समय में इस तरह के खाने की आदत आपको बीमार बना सकती है. इससे पानच क्रिया पर दबाव पड़ने लगता है.
इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज की शिकायत बढ़ जाती है. ऐसे में आपकों अपनी डाइट में रागी शामिल करने की जरूरत है.
दरअसल, रागी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो पेट को आसानी से साफ कर देती है. रात में रागी खाने से सुबह खुलकर पेट साफ हो जाता है.
बता दें कि जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, पेट साफ नहीं होता उन लोगों को खाने में रागी जरूर शामिल करनी चाहिए.
रागी में फाइबर, कैल्शियम, अमीनो एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इससे पेट की समस्याएं दूर होती है.
रोजाना रागी खाने से मल सॉफ्ट होता है और लगातार बनी रहने वाली आपकी कब्ज की परेशानी भी दूर हो जाती है.
रागी में एल्कलाइन गुण होते हैं जो खाने के बाद पनपने वाली एसिडिटी को कम करते हैं. इससे खट्टी डकार आने और गैस की समस्या दूर होती है.
मोटापा कम करने के लिए भी रागी फायदेमंद है. रागी में कॉम्पलैक्स कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो काफी धीरे पचता है.
रागी खाने से लंबे समय तक पेट फुल रहता है. इसलिए इसे खाने से वजन कंट्रोल रहता है और मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगता है.
रागी का सेवन करने से गट में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते है. इससे गट हेल्थ में सुधार आता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है.
रागी खाना सिर्फ पेट के लिए नहीं बल्कि आपकी पूरी सेहत के लिए अच्छा है. रागी कई बीमारियों में फायदेमंद है.
रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी लो है इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म भी बैलेंस रहता है.