यहां जानें वैलेंटाइन वीक का पूरा कैलेंडर, पार्टनर के हर दिन को बनाएं खास

फरवरी का महीना प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद ही खास होता है. दुनिया भर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है.

7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक चलता है, जिसमें हर आशिक प्यार का इम्तिहान देते हैं.

रोमांस भरे इस हफ्ते में अलग-अलग डे सेलिब्रेट किए जाते हैं. अगर आप भी वैलेंटाइन्स डे वीक को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं तो हम आपको बताएंगे कि किस दिन कौन सा डे मानाया जाता है.

वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस खास दिन पर लोग अपने पार्टनर को रेड रोज देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं. 

वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन का इंतजार हर वो आशिक करता है, जिसे अपने प्यार का इजहार करना होता है. 

तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को ढेर सारी चॉकलेट्स भेजकर उनका दिन स्पेशल बनाते हैं.

लड़कियों को टेडी बियर से बेहद प्यार होता है. ऐसे में चौथे दिन यानी 10 फरवरी को उन्हें इंप्रेस करने के लिए टेड्डी डे सेलिब्रेट किया जाता है.

पांचवें दिन यानी 11 फरवरी को प्रॉमिस डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन शादीशुदा कपल, प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ हमेशा साथ रहने का वादा करते हैं.

छठे दिन 12 फरवरी को हग डे मनाते हैं. इस दिन लव बर्ड्स एक दूसरे को जादू की झप्पी देकर इजहार करते हैं कि आप उनकी जिंदगी का कितना महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

सातवें दिन किस डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन कपल्स एक दूसरे को किस देकर जताएं कि उन्हें सिर्फ आपसे प्यार है.

वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन पूरी दुनिया प्यार के रंग में रंगी रहती है.