वैभव सूर्यवंशी से लेकर आयुष तक, ये हैं IPL 2026 के सबसे युवा खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी. 

टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगी.

आइए आपको इस सीजन में खेलने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ियों के नाम बताते हैं. 

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे. वैभव की उम्र अभी सिर्फ 14 साल हैं. 

16 जुलाई 2007 को जन्मे चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. फिलहाल आयुष की उम्र 18 साल 160 दिन है. 

आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले साहिल पारिख तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. साहिल की उम्र फिलहाल 18 साल 199 दिन है. 

आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात्विक देसवाल को 30 लाख में खरीदा था. सात्विक इस सीजन खेलने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. उनकी उम्र 18 साल 275 दिन है. 

अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित करने वाले विहान मल्होत्रा आईपीएल 2026 में हिस्सा लेने वाले पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. 

विहान की फिलहाल उम्र 18 साल 356 दिन है. विहान को आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा है.