नहाते समय पुरुष और महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, वरना
गरुड़ पुराण में हमारे जन्म से लेकर मरण तक के बारे में बताया गया है.
ऐसी मान्यता है कि जो लोग गरुण पुराण के नियमों का पालन करते हैं, वे हमेशा खुशहाल रहते हैं.
गरुड़ पुराण में स्नान को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है.
गरुड़ पुराण के अनुसार, नहाते समय महिलाओं और पुरुषों को कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए. आइए जानते हैं...
गरुड़ पुराण के अनुसार, नहाते समय महिलाओं और पुरुषों को निर्वस्त्र होकर स्नान नहीं करना चाहिए.
इससे पितृदोष लगता है और नकारात्मक शक्तियां आती हैं. निर्वस्त्र स्नान जल के देवता वरुण का अपमान माना जाता है.
ऐसा करने से धन हानि और दरिद्रता का सामना करना पड़ता है.
गरुड़ पुराण के अनुसार, दोपहर या देर से स्नान करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ये पाप और निर्धनता का कारण बनता है.
गरुड़ पुराण के अनुसार स्नान करते समय मन में गलत विचार नहीं होने चाहिए, क्योंकि ये शारीरिक अपवित्रता का कारण बनता है.