आज सोम प्रदोष व्रत के दिन कर लें ये काम, भगवान शिव की बनी रहेगी कृपा

हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. 

इस बार आज 30 मार्च को सोमवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ रहा, जिसे सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा. 

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है. वहीं सोमवार का दिन पड़ने से इसका महत्व और बढ़ जाता है.

शास्त्रों के अनुसार, सोम प्रदोष व्रत से मानसिक शांति, उत्तम सेहत, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. 

शास्त्रों के अनुसार, सोम प्रदोष व्रत के दिन कुछ मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव की कृपा बरसती है. आइए जानते हैं...

ॐ नमः शिवाय.

ॐ नमो भगवते रूद्राय.

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात.

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्. उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्.

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् . सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि.