LPG सिलेंडर बुक करते समय न करें ये गलती, तुरंत खाली हो जाएगा अकाउंट

दुनियाभर में युद्ध जैसे हालात के बीच लोगों को सिलेंडर की शॉर्टेज का सामना करना पड़ रहा है. 

लोग हड़बड़ाहट में आकर सिलेंडर का जुगाड़ करने में लगे हैं. वहीं, अब इसका फायदा ठग उठा रहे हैं. 

सिलेंडर की शॉर्टेज के बीच साइबर स्कैम तेजी से बढ़ते जा रहे. बुकिंग के नाम पर स्कैमर्स  लोगों की पर्सनल डिटेल्स चुरा रहे हैं.

ऐसे में सरकार ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है. आइए जानते हैं कि स्कैम से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है...

इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) की तरफ से LPG Booking Scam को लेकर वार्निंग दी गई है.

जिसमें कहा गया है कि अर्जेंट बुकिंग, डिस्काउंट ऑफर या पैनिक मैसेज के जरिए स्कैमर्स लोगों को ठग रहे हैं.

फेक लिंक्स, ऐप्स और QR कोड के जरिए पेमेंट और पर्सनल डिटेल्स ली जा रही हैं. 

ऐसे में सरकार ने सलाह दी है कि LPG बुकिंग हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप से ही करें.

अनजान लिंक, APK फाइल्स और QR कोड को भूलकर भी न खोलें. OTP, पिन नंबर और बैंक डिटेल्स कभी शेयर न करें.

अर्जेंसी क्रिएट करने वाले मैसेज पर भरोसा न करें.