अप्रैल 2026 में कब-कब है प्रदोष व्रत, यहां जान लें सही तारीख

प्रदोष व्रत को सनातन धर्म में बेहद खास माना गया है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है. 

प्रदोष व्रत प्रत्येक माह में दो बार मनाया जाता है. माना जाता है कि प्रदोष व्रत में की गई पूजा और व्रत से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं.

अभी अप्रैल का महीना चल रहा है. इस महीने में भी दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस महीने में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा...

अप्रैल महीने का पहला प्रदोष व्रत बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा. बुधवार का दिन होने से यह बुध प्रदोष व्रत कहलाएगा.

बुध प्रदोष व्रत के दिन किए पूजा-व्रत से बुद्धि और समझ में विकास होता है और पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ती है.

पूजा मुहूर्त - 15 अप्रैल 2026, शाम 6:56 बजे से रात 9:13 बजे तक है.

अप्रैल महीने का दूसरा प्रदोष व्रत वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को 28 अप्रैल 2026 मंगलवार को रखा जाएगा. 

मंगलवार का दिन होने से यह भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा.

भौम प्रदोष व्रत मुख्य रूप से अच्छी सेहत, साहस में वृद्धि और कर्ज मुक्ति आदि के लिए किया जाता है.

पूजा मुहूर्त - 28 अप्रैल 2026 शाम 07 बजकर 01 मिनट से रात 09 बजकर 07 मिनट तक है.