अगर ऑफिस में आपके साथ हो रही ये 7 चीजें, तो तुरंत बदल दें नौकरी

आज के दौर में किसी भी चीज से सबसे ज्यादा जरूरी है हमारी मेंटल हेल्थ. ज्यादातर लोग पैसे कमाने की होड़ में अपने मेंटल हेल्थ को इग्नोर कर देते हैं.

कई बार वर्क प्लेस पर कुछ ऐसी चीजें होने लगती हैं, जिससे व्यक्ति का कॉन्फिडेंस, हेल्थ और खुशियां सब खत्म हो जाती हैं. 

जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी चीजें बार-बार दिखें तो समझ जाएं आपका वर्क प्लेस टॉक्सिक है...

अगर आपके ऑफिस में लोग पीठ पीछे बातें करते हैं या आपसे कोई भी बात घुमा-फिराकर कही जाती हैं, ताने मारे जाते हैं, तो ऐसा माहौल तनाव बढ़ाता है.

अगर ऑफिस में आपकी इज्जत नहीं है, आपको छोटा महसूस कराया जाता है या आपके साथ बदतमीजी की जाती है, तो ऐसी जगह पर नौकरी कभी न करें.

अगर आपका बॉस हर समय आपके काम का अपडेट मांगता है, हर काम में टोकता है, तो ये भरोसे की कमी दिखाता है. इससे काम करने की इच्छा कम हो जाती है. 

अगर आपके ऑफिस में लोग लगातार नौकरी छोड़ रहे हैं, तो ये संकेत है कि कुछ बड़ा गलत है. ये संकेत है कि माहौल सही नहीं है.

अगर आप पर हमेशा दबाव डाला जाता है, समय से ज्यादा काम दिया जाता है. छुट्टी लेने पर अपराध जैसा महसूस होता है. तो जल्द नौकरी छोड़ दें.

अगर आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाता है या कुछ लोगों को ऑफिस में खास ट्रीटमेंट मिलता है, तो इससे मन टूटता है और काम करने का मन भी खत्म हो जाता है.

अगर कुछ लोगों को बिना वजह ज्यादा मौके मिलते हैं. समान काम के लिए सही लोगों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलता तो यह साफ संकेत है कि माहौल सही नहीं है.