आज जारी होगा पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज 11 मई को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित करेगा.
6 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक पंजाब बोर्ड की 10वीं की परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसके बाद परीक्षा देने वाले बच्चों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा.
ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आप अपना रिजल्ट कैसे और कहां देख सकते हैं....
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वो पहले से ही अपना रोल नंबर पास रखें जिससे बाद में रिजल्ट देखने के लिए समय की बर्बादी न हो.
अगर आपको अपना रोल नंबर याद नहीं है तो बता दें कि इसकी जानकारी एडमिट कार्ड से मिल सकती है.
आप अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं. सबसे पहले ये वेबसाइट खोलें.
होमपेज पर ‘PSEB Class 10th Result 2026’ लिंक शो होगा.
उस लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें.
आपकी स्क्रीन पर PSEB कक्षा 10 का परिणाम 2026 शो हो जाएगा.
यहां सब्जेक्ट वाइज अंक चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.