शादीशुदा महिलाएं मायके से भूलकर भी न लाएं ये चीजें, होता है अपशकुन
हिंदू धर्म में मां-बाप अपनी शादीशुदा बेटियों को कभी भी खाली हाथ उसे ससुराल नहीं भेजते हैं.
हर मां-बाप मायके आई अपनी बेटी को कुछ न कुछ उपहार या घर-गृहस्थी की चीजें देते हैं.
लेकिन कई बार शादीशुदा महिलाएं अपने मायके से कुछ ऐसी चीजें ले आती हैं, जिससे उनके मायके और ससुराल पर संकट आ सकता है.
ऐसे में वास्तु के अनुसार आइए जानते हैं कि शादीशुदा महिलाओं को अपने मायके से क्या नहीं ले आना चाहिए...
शादीशुदा बेटियों को मायके से खट्टी चीजें जैसे अचार नहीं लाना चाहिए. इसके अलावा झाड़ू या साफ-सफाई की चीजें भी नहीं लाना चाहिए. इससे ससुराल में उनके रिश्ते बिगड़ते हैं.
शादीशुदा महिलाओं को मायके से लोहे और कांच का सामान नहीं लाना चाहिए. लोहे की चीजों पर शनि का और कांच के सामान पर राहु का प्रभाव रहता है.
ऐसे में इन चीजों को लाने से शनि-राहु उनके दांपत्य जीवन पर बुरा असर डालने लगते हैं.
शादीशुदा महिलाएं मायके से चाकू, छुरी, कैंची जैसी धारदार चीजें न लाएं. इससे ससुराल में गरीबी बढ़ती है और पति की तरक्की में बाधा आती है.
हिंदू धर्म में विवाह के बाद बेटियों को मायके की कुलदेवी या कुलदेवता का प्रसाद खाना मना होता है. इससे वैवाहिक जीवन में समस्याएं आती हैं.
अग्नि तत्व से संबंधित चूल्हा भी मायके से न लाएं. ऐसा करना दांपत्य जीवन पर अशुभ असर डालता है. शादी के दहेज में भी चूल्हा देने की मनाही की गई है.