आम आदमी को लगेगा तगड़ा झटका, महंगे होने वाले हैं रोजमर्रा के ये सामान
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को असर अब रोजमर्रा के सामान पर पड़ने वाला है.
FMCG (Fast Moving Consumer Goods) कंपनी अब अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं.
दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के कारण महंगाई का दबाव, करेंसी की कीमत में गिरावट के कारण कंपनियों को मुनाफा कम हो रहा.
जिसका असर फूड, पर्सनल केयर, बेवरेज और घरेलू प्रोडक्ट्स जैसे सेक्टर्स पर पड़ रहा है.
ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन से सामान हैं, जिसकी कीमतें बढ़ सकती हैं...
साबुन और डिटर्जेंट- इनमें इस्तेमाल होने वाले पाम ऑयल और लीनियर अल्काइल बेंजीन की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही हैं.
डिश वॉश और हैंडवॉश- इनकी पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने से कीमतों में 5-10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है.
बिस्किट-नमकीन- आटे, चीनी और पाम ऑयल की बढ़ती कीमतों का असर बिस्किट, नमकीन बनाने वाली कंपनियों के प्रोडक्ट्स पर पड़ सकता है. कंपनियां या तो दाम बढ़ाएंगी या पैकेट का वजन कम करेंगी.
पैकेज्ड फूड- फ्रोजन फूड और इंस्टेंट नूडल्स के दाम भी बढ़ सकते हैं. लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ने से चाय और कॉफी के पैक भी महंगे हो सकते हैं.
सॉफ्ट ड्रिंक्स और जूस- गर्मी के सीजन में मांग बढ़ने और प्लास्टिक बॉटल (PET) की मैन्युफैक्चरिंग महंगी होने से इनके रेट बढ़ सकते हैं.