बेवजह लगता है डर, मन में आते हैं निगेटिव विचार? इन मंत्रों का करें जाप
कहा जाता है कि किसी भी शुभ काम की सफलता के लिए सबसे पहले अपने मन में अच्छे ख्याल लाना जरूरी होता है.
अगर आप किसी चीज को लेकर अच्छा सोचते हैं, तो आपके साथ अच्छा ही होता है. वहीं, कुछ लोग किसी काम को लेकर पहले ही बुरा सोचने लगते हैं.
उनके मन में नकारात्मक विचार घूमने लगते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ताकतवर मंत्र बताएंगे, जिनका जाप करने से गलत विचार दूर होते हैं.
आइए जानते हैं कि वो कौन से मंत्र हैं, जिसका जाप करने से नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है...
दुर्गा मंत्र : ॐ दुम् दुर्गायै नमः. यह मंत्र बहुत ताकतवर है यह न केवल नकारात्मक विचारों से मुक्ति देता है, बल्कि माहौल की नकारात्मकता को भी दूर करता है. शत्रुओं से बचाव करता है.
गायत्री मंत्र : 'ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्'. तन-मन को शुद्ध करके नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में यह मंत्र बहुत कारगर है.
हनुमान मंत्र: 'ॐ हनु हनुमते नमो नमः' कोई महत्वपूर्ण काम करने से पहले डर लगे, असहजता महसूस हो तो यह मंत्र पढ़ें. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, सकारात्मकता बढ़ेगी.
महामृत्युंजय मंत्र : 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिम् पुष्टिवर्धनम्. उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्'. भगवान शिव को समर्पित यह मंत्र भय, अकाल मृत्यु, नकारात्मकता आदि से रक्षा करने में प्रभावी है.
हनुमान चालीसा का पाठ करना व्यक्ति को तुरंत सकारात्मकता देता है. संकटों से बचाव करता है. हनुमान चालीसा पढ़ने वाले के आसपास भी निगेटिविटी नहीं आती है.