आज शनि अमावस्या की रात अगर दिख जाएं ये सकंते, तो बदलने वाला है आपका भाग्य

हिंदू धर्म के लिए आज 16 मई का दिन बेहद खास है. आज ज्‍येष्‍ठ अमावस्‍या को शनि जयंती भी है. इसके साथ ही आज वट सावित्री व्रत भी रखा जा रहा.

शास्त्रों के अनुसार, अगर आपको अमावस्‍या पर कुछ संकेत मिलते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी जिंदगी में सकारात्‍मक बदलाव आने वाले हैं.

आइए जानते हैं कि शनि अमावस्या की रात किन संकेतों का दिखना शुभ होता है...

अगर बिना बुलाए काला कुत्‍ता आपके घर आ जाए या रात के समय घर के बाहर या रास्ते में काला कुत्ता दिखाई दे तो समझ लें कि शनिदेव की आप पर कृपा होने लगी है. 

आपको अचानक पैसा मिलने वाला है, कर्ज दूर होने वाला है. आप उस कुत्‍ते को रोटी, दूध आदि खाने को दें. 

घर में या बाहर कहीं भी आपको काली चींटियों का झुंड नजर आए तो यह बहुत शुभ है. काली चींटियों का आम दिनों में भी नजर आना अच्‍छा माना जाता है.

उस पर शनि अमावस्‍या पर यदि काली चींटियां दिखें तो जल्‍द भाग्‍य बदल सकता है. अचानक पैसा मिल सकता है. बड़ी कामयाबी मिलने के योग बनते हैं.

शनि अमावस्या की रात सपने में यदि शनि मंदिर, पीपल का पेड़, काले रंग के पशु-पक्षी आदि दिखें तो यह बहुत शुभ माना जाता है. यह रुके हुए कार्यों के पूरे होने का इशारा है. 

यदि अमावस्‍या की शाम या रात को आपको अचानका कोई अच्‍छी खबर मिले, अटका हुआ पैसा मिले तो यह भी शनि की कृपा का संकेत है.

यदि बिना किसी कारण के शनि अमावस्‍या की रात मानसिक शांति महसूस हो. आप बहुत खुश महसूस करें तो यह भी संकेत है कि आपकी कुंडली में शनि का अशुभ फल दूर हुआ.