सेना से राजनीति तक का सफर, जानें कौन थे उत्तराखंड के पूर्व CM बीसी खंडूरी
राजनीतिक जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का आज निधन हो गया है.
उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. बीसी खंडूरी काफी समय से बीमार चल रहे थे.
उनका इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा था. ऐसे में आइए जानते हैं कि बीसी खंडूरी कौन थे...
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे.
बीसी खंडूरी सेना से राजनीति में आए थे. वो अपनी सादगी, अनुशासन और ईमानदार छवि के लिए जाने जाते थे.
वो 2 बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने. उन्होंने पहली बार वर्ष 2007 से 2009 तक मुख्यमंत्री पद संभाला. वहीं, 2011 से 2012 तक वो दूसरी बार सीएम बने.
बीसी खंडूरी ने अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और राज्य में पारदर्शी और अनुशासित प्रशासन स्थापित करने के लिए कई अहम कदम उठाए.
बीसी खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी अभी उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर हैं. वहीं उनके बेटे मनीष खंडूरी भी राजनीति में सक्रिय हैं.
बीसी खंडूरी का परिवार उत्तराखंड के बड़े राजनीतिक परिवारों में गिना जाता है. बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा उनके कजिन हैं.
बीसी खंडूरी का पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के परिवार से भी करीबी रिश्ता रहा.