पुरुषोत्तम मास में घर में भूलकर भी ना रखें ये 4 चीजें, वरना...

सनातन धर्म में पुरुषोत्तम मास या अधिकमास या मलमास को बेहद खास माना जाता है. 17 मई से पुरुषोत्तम मास की शुरुआत हो चुकी है.

जिसका समापन 15 जून को होगा. इस माह में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. 

शास्त्रों में पुरुषोत्तम मास से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

शास्त्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम मास में घर में कुछ चीजों का होना बेहद अशुभ माना जाता है. आइए जानते हैं...

वास्तु शास्त्र के इस मास में घर में किसी भी देवी या देवता की टूटी हुई मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए. इससे भयानक वास्तु दोष उत्पन्न होता है. ऐसी मूर्तियों को किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें. 

वास्तु शास्त्र के अनुसार पुरुषोत्तम मास के दौरान घर से सूखे या मुरझाए हुए पौधों को नहीं रखना चाहिए. घर में मुरझाए हुए पौधे नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार पुरुषोत्तम मास के दौरान घर में टूटे-फूटे कांच के बर्तन नहीं रखना चाहिए. इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

घर में खराब या बंद पड़ी घड़ियां वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं. ऐसे में पुरुषोत्तम मास में ऐसी चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए.