पेट्रोल-डीजल के बाद महंगाई की एक और मार, दूध, दही और पनीर के बढ़े दाम
वैश्विक संकट के बीच आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. आए दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है.
10 दिनों के भितर चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं, अब जनता को महंगाई की एक और मार पड़ी है.
पेट्रोल-डीजल और ब्रेड की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब दूध की भी कीमत बढ़ गई है.
आज सुबह बिहार में सुधा के दूध की कीमत बढ़ गई है. इसके साथ ही दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स भी अब महंगे मिलेंगे.
बिहार में दूध के दाम में 2 से 3.3 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
सुधा गोल्ड फुल क्रीम 65 रुपये 68 रुपयेसुधा शक्ति दूध 54 रुपये 57 रुपयेसुधा काऊ मिल्क 54 रुपये 56 रुपये
दूध के अलावा सुधा का पनीर, सुधा का पेड़ा, मक्खन, गुलाब जामुन और रसगुल्ला की कीमतें भी बढ़ गई हैं. हालांकि, इसका रेट लिस्ट सामने नहीं आया है.
बता दें कि अमूल डेयरी भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है. अमूल ने दूध उत्पादों के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे. इससे पहले मदर डेयरी ने भी अपने उत्पाद महंगे किए थे.