खाते में नहीं आई पीएम क‍िसान की 23वीं क‍िस्‍त, तुरंत करें इस नंबर पर कॉल

आज देश के करोड़ों क‍िसानों के खाते में पीएम क‍िसान निधि (PM-Kisan) की 23वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी.

पीएम मोदी इस बार बंगाल के हुगली जिले में स्थित तारकेश्‍वर से रिमोट दबाकर योजना की राशि जारी करेंगे.

सरकार ने ये जानकारी दी है कि पीएम मोदी आज 20 जून को दोपहर 3:45 बजे डीबीटी (DBT) के जर‍िये 18,800 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि जारी करेंगे.

बंगाल के 44.42 लाख से ज्‍यादा किसानों के अकाउंट में 885 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी. वहीं, मध्य प्रदेश के 81.67 लाख किसानों के खातों में 1,634.88 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये जाएंगे.

ऐसे में अगर आपके खाते में पीएम क‍िसान न‍िध‍ि का पैसा नहीं आया तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करें.

टोल-फ्री: 155261 या 011-24300606

किसान कॉल सेंटर: 1800-180-1551 (24x7)

अन्य नंबर : 011-23381092, 011-23382401

इसके अलावा आप ऑफ‍िश‍ियल वेबसाइट पर www.pmkisan.gov.in/grievance.aspx  ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं.