आज से आषाढ़ का शुभ महीना शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना…

सनातन धर्म में आषाढ़ का महीना काफी शुभ माना जाता है. इस माह से पूजा-पाठ से लेकर व्रत और आध्यात्मिक साधना की शुरुआत हो जाती है.

इस महीने में देवशयनी एकादशी भी पड़ती है. इस तिथि से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं.

इस साल आज यानी 30 जून 2026 से आषाढ़ माह की शुरुआत हो रही है. शास्त्रों के अनुसार, इस महीने में कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, वरना जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं.

ऐसे में आइए जानते हैं कि आषाढ़ माह में क्या नहीं करना चाहिए…

शास्त्रों के अनुसार इस माह में, खासकर चातुर्मास शुरू होने पर विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए.

शास्त्र के अनुसार, इस माह में कोई भी नया व्यापार या बड़ा कार्य आरंभ करने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें बाधाएं आ सकती हैं.

इस माह में जल की बर्बादी न करें. बासी भोजन न करें, तली-भुनी और ज्यादा मसाले वाला खान न खाएं. तामसिक और मांसाहार भोजन से परहेज करें. पत्तेदार सब्जियां, बैंगन और मसूर दाल का सेवन न करें.

इस माह में क्रोध न करें और विवाद से दूरी बनाएं. किसी भी व्यक्ति को कड़वे वचन न कहें.