अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले कर लें ये 5 उपाय, भगवान शिव होंगे प्रसन्न
3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. अमरनाथ यात्रा हिंदूओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थ यात्रा है.
श्री अमरनाथ धाम में देवाधिदेव महादेव को साक्षात विराजमान माना जाता है. अमरनाथ धाम को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है.
हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ जाते हैं. अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले हेल्थ चेकअप और और फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाता है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मान्यताओं के अनुसार अगर यात्रा शुरू होने से पहले कुछ उपाय करने से यात्रा सुखद और सफल होती है और भगवान शिव की कृपा बरसती है. आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…
अमरनाथ यात्रा पर घर से निकलने से पहले घर में या पास के शिव मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक या पूजा का संकल्प उठाएं. वहीं जब यात्रा सफल हो जाए तो घर आकर अपने संकल्प को पूरा करें. इस उपाय को करने से भगवान शिव यात्रा के सफल होने का आशीर्वाद देंगे.
अमरनाथ यात्रा पर घर से निकलने से पहले अपने कुल देवता, पितरों से लेकर अपने ईष्ट देव का ध्यान करें और ग्राम देवता का आशीर्वाद लें. ऐसा करने से सभी देवी-देवता यात्रा को सफल बनाने में साथ देंगे और अपनी कृपा बनाए रखेंगे.
अमरनाथ यात्रा शुरू करने से पहले गणेश जी की उपासना कर लें. इसके अलावा शिव जी के वाहन नंदी महाराज की भी उपासना करें. इस एक उपाय को करने से यात्रा सफल होती है. नंदी महाराज प्रसन्न होते हैं.
यात्रा पर जाने से पहले ब्राह्मणों को भोजन करवाएं, जरूरतमंदों में जरूरी चीजों का दान करें. ऐसा करने से यात्रा करने का शुभ फल प्राप्त होगा.
अमरनाथ यात्रा शुरू करने से पहले माता पार्वती और शिव जी का स्मरण करें. शिव मंत्रों का जाप करते हुए घर से यात्रा के लिए निकलें. 'ॐ नमः शिवाय' या 'हर हर महादेव' का जाप करते रहें. इन मंत्रों का मानसिक जाप करने से मन शांत रहेगा और चलने की शक्ति प्राप्त होगी.