रात 10 बजे के बाद भूलकर भी ना फ्लश करें टॉयलेट, वरना हो जाएगी जेल!
दुनिया के सभी अलग-अलग देशों में अपने कुछ ख़ास नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना उस देश के नागरिक की जिम्मेदारी होता है.
कुछ देशों में ऐसे अजीबोग़रीब क़ानून होते हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है. ऐसा ही क़ानून है यूरोप के खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड का.
दरअसल, स्विट्जरलैंड में रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करना गैरकानूनी माना जाता है. जो भी इस नियम का उल्लंघन करता है, उसे जेल हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह…
स्विट्जरलैंड अपनी शांत लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. कहा जाता है यहां रात 10 बजे के बाद टॉयलेट का फ्लश इस्तेमाल करना कानूनन जुर्म है.
हालांकि, यह कोई राष्ट्रीय स्तर का सरकारी कानून नहीं है, बल्कि एक सामाजिक परंपरा और मकान मालिकों की ओर से तय किया गया नियम है.
दरअसल, स्विट्जरलैंड में शोर को लेकर लोग बहुत संवेदनशील माने जाते हैं. खासतौर पर पुरानी इमारत में जहां दीवारें पतली होती है.
वहां रात के समय टॉयलेट फ्लश की आवाज पड़ोसियों तक आसानी से पहुंच जाती है.
यही वजह है कि कई मकान मालिक अपने किराएदारों के साथ होने वाले एग्रीमेंट में यह शर्त जोड़ देते हैं कि रात को देर तक फ्लश का इस्तेमाल नहीं किया जाए. इसका मकसद सिर्फ इतना है कि रात में शांति बनी रहे और किसी को परेशानी ना हो.
ऐसे में जो भी किराएदार इस नियम का पालन नहीं करता है, उस मकान मालिक की चेतावनी मिल सकती है. वहीं, अगर उसके ख़िलाफ़ लोग बार-बार शिकायत करते हैं, तो पुलिस में कंप्लेंट भी की जा सकती है.