रसोई में इस्तेमाल होने वाली चाकू से जुड़ी ये गलतियां तबाह कर देंगी जिंदगी

घर में रखी हर चीज़ अगर वास्तु के हिसाब से होती हैं, तो व्यक्ति का जीवन सुख-समृद्धि में बितता है.

वहीं, जो लोग वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते, उनकी जिंदगी तबाह हो सकती है.

वास्तु में रसोई में इस्तेमाल होने वाली चाकू को भी लेकर कुछ नियम बताए गए हैं. चाकू से जुड़ी कुछ गलतियां नकारात्मकता का कारण बनती हैं.

चाकू को मंगल ग्रह से जोड़ कर देखा जाता है. जहां एक तरफ ये साहस और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है, वहीं दूसरी तरफ ये आक्रामकता का भी कारक होती है.

ऐसे में इसे वास्‍तु के हिसाब से इसे बहुत संभाल कर रखना चाहिए, नहीं तो घर में वास्‍तु दोष भी लग सकता है.

वास्‍तु शास्‍त्र में मंगल की दिशा दक्षिण बताई गई है. ऐसे में आपको अपनी रसोई में इसी दिशा में चाकू को रखना चाहिए.

वास्‍तु के हिसाब से किचन में स्‍टील की चाकू रखनी चाहिए. वहीं चाकू में लकड़ी का हैंडल होगा तो यह अति शुभ माना गया है. वहीं अगर आप प्‍लास्टिक के हैंडल वाली चाकू खरीद रही हैं, तो उसका रंग काला नहीं होना चाहिए.

चाकू को कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए, इसे बार-बार देखने से व्‍यक्ति का स्‍वभाव आक्रामक हो जाता है.

चाकू को इस्‍तेमाल करने के तुरंत बाद धो लेना चाहिए. इसे गंदा छोड़ने से धन की हानि होती है.