देवी देवताओं को भूलकर भी न अर्पित करें ये फूल, वरना पूजा रह जाएगी अधूरी

सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. शास्त्रों में भगवान को पूजा में अर्पित करने वाली चीजों का भी ख़ास महत्व है.

शास्त्रों के अनुसार, कुछ ऐसे फूल हैं जिसे देवी देवताओं पर भूलकर भी नहीं अर्पित करनी चाहिए. आइए जानते हैं…

शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें भूलकर भी अक्षत (खंडित चावल) अर्पित नहीं करना चाहिए.

भगवान शिव को भूलकर भी केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए. इससे शिव जी क्रोधित हो जाते हैं.

हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना जाता है, लेकिन भगवान गणेश की पूजा में तुलसी दल अर्पित करना वर्जित माना जाता है.

सूर्य देव को बिल्व पत्र चढ़ाना अशुभ. सूर्य पूजा में इसका इस्तेमाल सामान्य तौर पर करने से बचा जाता है.

हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, देवी-देवताओं को बासी, पुराना, अपवित्र, कटा या सड़ा हुआ फल अर्पित करना अशुभ माना जाता है.