मॉनसून में इन सब्जियों की करें खेती, प्रति हेक्टेयर 24 हजार रुपये देगी सरकार

अगर आप मॉनसून में कम लागत में ऐसी खेती करना चाहते हैं, जिससे आपको ज्यादा मुनाफा हो तो बिहार सरकार की योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.

दरअसल, राज्य सरकार का उद्यान निदेशालय किसानों को मॉनसून में सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा.

इसके तहत टमाटर, हरी मिर्च और पत्ता गोभी की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 24,000 रुपये दिया जाएगा.

यह अनुदान खेती की लागत कम करने में मदद करेगा, जिससे किसान बेहतर क्वालिटी के बीज, पौधे, खाद और दूसरी कृषि सामग्री का उपयोग कर सकेंगे.

टमाटर, हरी मिर्च और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों की सबसे ख़ास बात यह है कि उनकी फसल कम समय में तैयार हो जाती है.

सामान्य परिस्थितियों में करीब 60 से 80 दिनों के अंदर पहली कटाई शुरू हो सकती है. इससे किसानों को जल्दी आय प्राप्त होती है और वह एक साल में एक से ज्यादा फसल लेकर अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं.

इस योजना का लाभ बिहार के उन किसानों को मिलेगा तो निर्धारित नियमों के अनुसार टमाटर, हरी मिर्च या पत्ता गोभी की खेती करेंगे.

अगर किसान इस सहायता अनुदान का लाभ लेना चाहते हैं, तो वह अपने जिले के उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड कृषि कार्यालय या संबंधित कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

यहां उन्हें इस योजना की पात्रता, आवश्यक डॉक्यूमेंट और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी. किसान बिहार कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.