इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए सावन का व्रत, जानिए वजह
भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है. 3 अगस्त, 10, 17 और 24 अगस्त को सावन माह का सोमवार व्रत रखा जाएगा.
शिव भक्त सावन माह के सोमवार पर व्रत रखते हैं, लेकिन कुछ लोगों को सावन का व्रत नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं…
गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर पोषण और पानी की जरूरत पड़ती है. ऐसे में उन्हें व्रत रखने की मनाही होती है. लेकिन अगर आप व्रत रखना चाहते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह लें और सात्विक भोजन समय-समय पर करते रहें.
अगर कोई व्यक्ति कमजोर है या डायबिटीज, हृदय, किडनी जैसी बीमारी से जूझ रहा है तो ऐसे व्यक्ति को व्रत नहीं रखना चाहिए. इन्हें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए है.
अगर छोटे बच्चे देखा देखी में व्रत रखने की जिद्द कर रहे हों तो उन्हें समय-समय पर फलाहार कराते रहें, दूध या अन्य पौष्टिक सात्विक भोजन करवाते रहें. बच्चों को लंबे समय तक भूखा रखना ठीक नहीं होगा.
वैसे तो बुजुर्ग उम्र बढ़ने के साथ ही पूजा-पाठ, व्रत और दान करने में रुचि रखते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बुजुर्ग दवाओं का सेवन भी करते हैं और समय-समय पर उन्हें भोजन करने की जरूरत होती है. ऐसे में बुजुर्गों को व्रत न रखने की सलाह दी जाती है.
अगर कोई व्रत न रख पाए तो भी उसे शिव जी की कृपा प्राप्त हो सकती है. भगवान शिव भक्त की भक्ति से ही प्रसन्न हो जाते हैं ऐसे में सच्चे मन से शिव जी की पूजा करें और शिवलिंग पर जलाभिषेक करें. मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें.