नौकरी कारोबार में होगी तरक्की, सिर्फ सावन सोमवार पर करना होगा ये उपाय
भगवान शिव के पूजा आराधना के पवित्र माह सावन माह की शुरुआत हो गई है. भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए महादेव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन करते हैं.
भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं. भगवान भोलेनाथ के पास हर समस्या का समाधान है. ऐसे में यदि आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं.
तो आज हम आपको सावन सोमवार के कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिसे करने से आपकी बेरोजगारी की समस्या दूर हो जाएगी और शीघ्र ही किसी अच्छे कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल जाएगा.
यदि आप बेरोजगार हैं और आपके लाख प्रयासों के बावजूद नौकरी नहीं मिल रही है, तो सावन सोमवार के दिन शाम को बिल्वपत्र वृक्ष के पास देशी घी का दीपक और एक अगरबत्ती जलाएं.
बिल्व वृक्ष को भगवान शिव का स्वरूप मानते हुए उनसे नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करें. सावन सोमवार से आरंभ कर यह काम 43 दिन लगातार करें. इस अवधि के दौरान जल्द ही नौकरी, इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी.
यदि आप लंबे समय से अपने नौकरी में तरक्की पाने या नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं और लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है, तो सावन सोमवार के दिन सुबह 4 बजे के करीब उठ जाएं और शिव मंदिर में सबसे पहले जाएं.
वहां खुद मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद शिवलिंग को कच्चा दूध चढाएं. ध्यान रखें कि दूध में कुछ मीठा व चावल के कुछ दाने अवश्य मिलाएं.
ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और आपके नौकरी में प्रमोशन के योग बन जाएंगे. इस उपाय को करने से आपको किसी अच्छी कंपनी से भी नौकरी की संभावना बनेगी.
यदि आपके लाख प्रयासों के बावजूद भी यदि सफलता नहीं मिल रही है, तो सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने के बाद कुंए में गाय का कच्चा दूध डालें.
ऐसा करते वक्त इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि कुआं सूखा न हो, उसमें पानी ज़रूर हो. इस उपाय को करते वक्त या करने के बाद किसी से भी इस बात का जिक्र न करें, वरना ये उपाय कारगार नहीं होगा.
ऐसी मान्यता है कि नौकरी के इस अहम उपाय को करने से भगवान शिव के आशीर्वाद से अच्ची नौकरी मिलने के चांस बनते हैं.