भाद्रपद माह में कर लें ये चमत्कारी उपाय, खुलेंगे भाग्य के द्वार
हिंदू धर्म में भाद्रपद के महीने का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी महीने भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. आम बोलचाल की भाषा में इसे भादो भी कहा जाता है.
भाद्रपद महीने की शुरुआत 29 अगस्त से हो गई है. इस महीने में भगावन श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु, भगवान गणेश, भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अवश्य करनी चाहिए.
शास्त्रों के अनुसार, भाद्रपद महीने कुछ ख़ास उपाय करने से भाग्य के द्वार खुलते हैं और शत्रुओं से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भाद्रपद माह में किसी गौशाला में हरी घास का दान करने और नियमित रूप से गायों की सेवा करने से काम में आ रहीं विघ्न-बाधाओं का अंत होगा. सभी कार्य संपन्न होंगे.
भादो मास में भगवान श्रीकृष्ण को खीर का भोग अर्पित करें फिर इसे जरूरतमंदों को खिला दें. भोग में तुलसी दल जरूर डाल दें.
पूजा करते समय कृष्ण जी को एक सफेद धागा भी चढ़ाएं और उसे अपने गले में धारण करें. इस उपाय को करने से नौकरी व कारोबार में तरक्की होती है.
भाद्रपद मास में हर दिन श्रीकृष्ण जी के मंदिर जाकर उनके दर्शन करें. पूजा में सफेद फूल अर्पित करें. अब इन फूलों को भगवान के चरणों से उठाकर जेब में रख लें. इस उपाय को करने से दुर्भाग्य दूर होता है.
अगर शत्रु परेशान कर रहे हैं तो भादो माह के मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी को मोर पंख पर सिंदूर लगाकर चढ़ाएं. इसके साथ-साथ शत्रु का नाम लें.
मोर पंख को बहते हुए जल में अगले दिन प्रवाहित कर दें. ऐसा कर शत्रुओं से मुक्ति पा सकते हैं और काम में आने वाली अड़चने भी दूर होंगी.