आपने भी सीढ़ियों के नीचे रखा है इन्वर्टर? हटा लें वरना हो जाएंगे बर्बाद 

वास्तु शास्त्र में घर की दिशा और घर में मौजूद चीजों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. अगर कोई चीज़ वास्तु के अनुसार नहीं होती, तो उसका बुरा परिणाम व्यक्ति के जीवन में देखने को मिलता है.

वास्तु में इन्वर्टर की भी दिशा और जगह को लेकर नियम बताए गए हैं. ज़्यादातर लोग सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर रख देते हैं. हालांकि, वास्तु में सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर रखने की मनाही है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर रखना बेहद अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि सीढ़ियों के नीचे की जगह भारी और अलग ऊर्जा वाला क्षेत्र होती है.

वहीं, इन्वर्टर को अग्नि तत्व यानी बिजली से जुड़े उपकरण का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में दोनों का मेल घर के ऊर्जा संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है.

सीढ़ियों के नीचे इन्वर्टर रखने से घर के सदस्यों के बीच मानसिक तनाव, अशांति और बेवजह की बढ़ने लगती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक सामान को गलत जगह रखने से घर की आर्थिक तरक्की पर बुरा असर पड़ता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे बिजली के उपकरण रखने से घर में मानसिक तनाव और अशांति बढ़ सकती है

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में इन्वर्टर रखने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण को सबसे शुभ माना जाता है. ये दिशा अग्नि तत्व से संबंधित मानी जाती है.

ऐसे में यहां बिजली से जुड़े उपकरण रखना सही माना जाता है. इसके अलावा, वायव्य कोण यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में भी इन्वर्टर रखना शुभ माना जाता है.