आज अजा एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 4 काम, वरना पाप के बनेंगे भागी

हिंदू धर्म में भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा आराधना के लिए एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. एकादशी तिथि हर माह में दो बार आती है.

हर माह की पड़ने वाली एकादशी को अलग-अलग नाम से जानते हैं. वर्तमान में भाद्रपद माह का कृष्ण पक्ष चल रहा है.

भाद्रपद कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जानते हैं.

इस साल आज 7 सितंबर को अजा एकादशी का व्रत रखा जा रहा. शास्त्रों के अनुसार, एकादशी पर कुछ चीजों को करने की सख्त मनाही होती है. आइए जानते हैं…

एकादशी के दिन घर में न तो चावल बनने चाहिए और न ही इसका सेवन करना चाहिए. व्रत रखने वालों के साथ-साथ व्रत न रखने वालों को भी एकादशी के दिन चावल या उससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

भगवान विष्णु की कोई पूजा बिना तुलसी के पूरी नहीं होती, लेकिन एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित है. ऐसे में पूजा के लिए हमेशा एक दिन पहले ही तुलसी दल तोड़कर रख लेना चाहिए.

एकादशी के दिन तुलसी जी में जल नहीं चढ़ाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं.

एकादशी के दिन प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा या मसूर की दाल जैसी तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.