IPS बुशरा बानो के ‘इंशाअल्लाह’ बोलने पर हुआ विवाद, जानिए कौन हैं ये अफसर

पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो इन दिनों एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. वीडियो की शुरुआत में उन्होंने ‘अस्सलामु अलैकुम’ कहकर अभिवादन किया, जिसके बाद इसे लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है.

मामला इतना बढ़ गया कि बुशरा बानो के खिलाफ पश्चिम बंगाल के गृह सचिव के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई है. वीडियो को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

आखिर कौन हैं IPS बुशरा बानो? आइए जानते हैं उनके बारे में…

बुशरा बानो की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा से भरी है. उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में जन्मीं बुशरा ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट स्टडीज में PhD की. इसके साथ ही उन्होंने UGC NET-JRF भी क्वालिफाई किया.

शादी के बाद भी उन्होंने अपने सपनों को पीछे नहीं छोड़ा. सऊदी अरब में रहने के दौरान बुशरा ने बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर काम किया. बाद में भारत लौटने के बाद उन्होंने अपने करियर को एक नई दिशा देने का फैसला किया और UPSC की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी.

बुशरा बानो ने पहली बार 2018 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 277 मिली और इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस के लिए उनका चयन हुआ. हालांकि, उस समय वह अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थीं, जिसके चलते वह सेवा में शामिल नहीं हो सकीं.

इसके बाद बुशरा ने हार नहीं मानी और अगले ही साल यानी 2019 में दोबारा UPSC परीक्षा दी. इस बार उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 234 हासिल की और उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए हुआ. इस तरह लगातार प्रयास के बाद उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया और IPS अधिकारी बनी.

बुशरा बानो 2021 बैच की पश्चिम बंगाल कैडर की IPS अधिकारी हैं. उनकी पहली पोस्टिंग हुगली ग्रामीण जिले में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के पद पर हुई थी. इसके बाद जून 2026 में उन्हें प्रमोशन देकर एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (Additional SP) बनाया गया.

फिलहाल बुशरा बानो पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात हैं.