करवा चौथ पर राशि अनुसार चुनें चूड़ियों का रंग, जानें 12 राशियों के लकी कलर
करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इस साल यह पर्व 29 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं.
इस अवसर पर सोलह श्रृंगार करने की भी विशेष परंपरा है, जिसमें कांच की चूड़ियों को सुहाग और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है.पारंपरिक मान्यताओं के साथ-साथ ज्योतिष में भी रंगों को खास महत्व दिया गया है.
मान्यता है कि अपनी राशि के अनुकूल रंग की चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है. ऐसे में अगर आप करवा चौथ पर अपने श्रृंगार को राशि के अनुसार खास बनाना चाहती हैं, तो जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए किन रंगों की चूड़ियां पहनने की सलाह दी जाती है.
मेष: लाल रंग की चूड़ियां
वृषभ: सिल्वर या गुलाबी रंग की चूड़ियां
मिथुन: हरे रंग की चूड़ियां
कर्क: सफेद या लाल रंग की चूड़ियां
सिंह: नारंगी या गोल्डन रंग की चूड़ियां
कन्या: गहरे हरे रंग की चूड़ियां
तुला: गोल्डन (सुनहरे) या हल्के गुलाबी-लाल रंग की चूड़ियां
वृश्चिक: मैरून रंग की चूड़ियां
धनु: पीले, सुनहरे या केसरिया रंग की चूड़ियां
मकर: नीले रंग की चूड़ियां
कुंभ: काले रंग की चूड़ियां (हालांकि, सुहाग पर्व पर काला रंग नहीं पहनना चाहिए)