नई कार या बाइक खरीदने का है प्लान? नवंबर में ये 5 तारीखें हैं बेहद शुभ
हिंदू धर्म में किसी भी नए काम की शुरुआत शुभ दिन और मुहूर्त देखकर करने की परंपरा रही है. माना जाता है कि शुभ तिथि और नक्षत्र में काम शुरू करने से सकारात्मकता आती है और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है.
यही वजह है कि लोग शादी, गृह प्रवेश और नए कारोबार की शुरुआत से लेकर कार या बाइक खरीदने तक के लिए पंचांग की मदद लेते हैं. ज्योतिष शास्त्र में वाहन खरीदने के लिए भी कुछ खास तिथियों और नक्षत्रों को अनुकूल माना गया है.
अगर आप भी नवंबर 2026 में अपने घर नई कार, बाइक या कोई अन्य वाहन लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए खास हो सकता है. इस महीने वाहन खरीदने के लिए कुल 5 शुभ अवसर बताए गए हैं.
इन तारीखों पर पुष्य, हस्त, चित्रा, रोहिणी और मृगशिरा जैसे नक्षत्रों का संयोग बन रहा है. ऐसे में वाहन की बुकिंग, खरीदारी या डिलीवरी की योजना बनाने से पहले इन शुभ तिथियों और समय पर नजर डाल लें...
1. 1 नवंबर 2026, रविवारनवंबर की शुरुआत ही वाहन खरीदने के शुभ संयोग के साथ हो रही है. 1 नवंबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं में पुष्य नक्षत्र को खरीदारी और नए कार्यों के लिए विशेष शुभ माना जाता है. ऐसे में इस दिन नई गाड़ी घर लाने की योजना बना सकते हैं.– शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:51 बजे से अगले दिन सुबह 4:30 बजे तक.– नक्षत्र: पुष्य.
2. 6 नवंबर 2026, शुक्रवारनवंबर के पहले सप्ताह में 6 तारीख को भी वाहन खरीदने का अच्छा अवसर है. इस दिन हस्त और चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. जो लोग महीने की शुरुआत में नई कार या बाइक खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह तारीख शुभ मानी जा रही है.– शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 बजे से 7 नवंबर की सुबह 6:37 बजे तक.– नक्षत्र: हस्त और चित्रा.
3. 25 नवंबर 2026, बुधवारमहीने के अंतिम सप्ताह में 25 नवंबर को भी वाहन खरीदने के लिए शुभ समय मिल रहा है. इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा. ज्योतिष में रोहिणी को शुभ नक्षत्रों में शामिल किया जाता है. इस दिन नई गाड़ी की खरीदारी या डिलीवरी लेने की योजना बनाई जा सकती है.– शुभ मुहूर्त: सुबह 6:52 बजे से शाम 4:50 बजे तक.– नक्षत्र: रोहिणी.
4. 26 नवंबर 2026, गुरुवारअगर आप 26 नवंबर को वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस दिन भी शुभ मुहूर्त उपलब्ध है. मृगशिरा नक्षत्र के संयोग में दोपहर से शाम तक का समय वाहन खरीदने के लिए अनुकूल बताया गया है.– शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:15 बजे से शाम 5:47 बजे तक.– नक्षत्र: मृगशिरा.
5. 29 नवंबर 2026, रविवारनवंबर में वाहन खरीदने का पांचवां और आखिरी शुभ अवसर 29 नवंबर को रहेगा. इस दिन एक बार फिर पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है. ऐसे में महीने के अंत में नई कार, बाइक या कोई दूसरा वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के पास यह अच्छा विकल्प है.– शुभ मुहूर्त: सुबह 6:55 बजे से 10:59 बजे तक.– नक्षत्र: पुष्य.