13 नवंबर 2026 को हो जाएगा दुनिया का अंत! ये भविष्यवाणी सुन सहमे लोग
दुनिया में कब क्या होने वाला है, इसे लेकर कई तरह की भविष्याणियां की जा चुकी हैं. जिसमें से कुछ सच साबित होती हैं और कुछ झूठ.
वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी वायरल हो रही है, जिसे सुनकर लोग सहम गए हैं.
दावा किया जा रहा कि वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की थी कि 13 नवंबर 2026 को दुनिया खत्म हो जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है...
दरअसल, 1960 में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के वैज्ञानिक Heinz von Foerster, Patricia Mora और Lawrence Amiot ने दुनिया की बढ़ती आबादी पर रिसर्च किया था.
जिसमें उन्होंने 2000 साल के पॉपुलेशन डाटा का अध्ययन किया और पाया कि दुनिया की आबादी काफी तेजी से बढ़ रही.
इस रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि अगर आबादी इतनी तेजी से बढ़ती रही तो 13 नवंबर 2026 तक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है.
हालांकि, उन वैज्ञानिकों ने धरती के अंत का जिक्र कहीं नहीं किया. उस रिसर्च के अनुसार, अगर आबादी अनियंत्रित रही तो इंसानों पर संसाधनों का भारी दबाव पड़ सकता है.
अब वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया है कि करीब 1 अरब साल बाद सूरज की बढ़ती गर्मी के कारण धरती पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है.
तापमान इतना बढ़ सकता है कि धरती पर जीवन संभव न रहे. हालांकि ये समय इंसानी सभ्यता के नजरिए से बेहद दूर माना जाता है.