इस साल गणतंत्र दिवस मनाने की क्या है थीम, कौन होगा मुख्य अतिथि, जानें

भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. इस दिन देश का लोकतंत्र बना था और संविधान लागू किया गया था.

वहीं, इस साल भारत 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा, जिसके लिए देशभर में जोरों शोरो से की जा रही है.

ऐसे में चलिए जानते है कि इस भव्‍य समारोह में इस क्‍या खास होने वाला है और इसकी थीम क्‍या है…

इस साल यानी 2026 में गणतंत्र दिवस की थीम 'वंदे मातरम' के 150 साल है. पूरे कर्तव्य पथ पर आपको 'वंदे मातरम' की झलक दिखेगी.

बता दें कि इस दिन दिल्‍ली में परेड का आयोजन किया जाता है, जहां देश की तीनों सेनाएं करतब दिखाती.

इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री और राष्‍ट्रपति समेत तमाम नेता मौजूद रहते है. वहीं, इस बार कि परेड में दो मुख्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.

ये दोनों यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता हैं: उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen), जो कि यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष हैं. 

एंटोनियो कोस्टा (António Costa), जो यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष हैं.