Aaj Ka Rashifal 11 April 2024, Chaitra Navratri 3rd Day: 11 अप्रैल गुरुवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा विशेष रूप से की जाती है. काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य की मानें तो आज कुछ राशि के जातकों पर माता रानी की विशेष कृपा बरसेगी और वे जिस कार्य को शुरू करेंगे उसमें अवश्य सफलता मिलेगी.