आज तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान, जानिए एक्टर की कुल संपत्ति
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल एक्टर आज अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट संग शादी करने वाले हैं.
बॉलीवुड के सबसे जाने-माने सितारों में से एक आमिर खान तीसरी बार शादी करने वाले हैं. मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपने करियर में काफी शोहरत हासिल की है.
ऐसे में आइए जानते हैं कि आमिर खान कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं…
बता दें कि आमिर खान की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 1,862 करोड़ रुपये यानी 200 मिलियन डॉलर से अधिक है. उन्होंने रियल एस्टेट में काफी निवेश किया है.
एक्टर का मुंबई के पाली हिल में समुद्र के सामने एक आलीशान बंगला और अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स है. बंगले और अपार्टमेंट की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है.
आमिर खान ने इसी इलाके में 9.75 करोड़ रुपये का एक और फ्लैट भी खरीदा था. इसके अलावा मुंबई के हिल व्यू, बेला विस्टा और मरीना अपार्टमेंट्स में भी उनके कई फ्लैट्स हैं.
इसके अलावा महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाके पंचगनी में एक्टर का 7 करोड़ रुपये का एक फार्महाउस है.
उत्तर प्रदेश में आमिर खान का एक पैतृक घर भी है. हरदोई जिले के शाहबाद में उनके पास लगभग 22 पैतृक घर हैं.
इसके अलावा उनके पास अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स में भी एक घर है, जिसकी कीमत लगभग 75 करोड़ रुपये है.