AC चलाते समय होती है बिजली बिल की टेंशन? रिमोट की ये सेटिंग बदलकर करें बचत

गर्मियां शुरू होते ही दुनियाभर में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. हालांकि, ज्यादा गर्मी पड़ने के बाद भी लोग बिजली बिल की टेंशन के कारण AC का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं. 

ऐसे में आज हम आपकी ये टेंशन दूर करने वाले हैं. हम आपको एक ऐसी सेटिंग बताएंगे, जिससे आप हर महीने हजारों रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

लोग अक्सर रिमोट उठाते हैं और टेंपरेचर सीधे 18 या 20 डिग्री पर सेट कर देते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा.

लेकिन आपकी ये आदत बिजली बिल को भी बढ़ा देती है. 18 या 20 डिग्री पर टेंपरेचर सेट करने से AC का कंप्रेसर बिना रुके लगातार चलता रहता है.

जिससे बिजली का ज्यादा इस्तेमाल होता है और AC की लाइफ भी कम होती है.

20 डिग्री सेल्सियस की जगह पर अगर आप AC को 25 डिग्री सेल्सियस पर सेट करते हैं, तो AC इसे बिना ज्यादा पावर का इस्तेमाल किए हासिल कर लेता है.

जैसे ही कमरा इस टेंपरेचर पर पहुंचता है, कंप्रेसर लगातार चलने के बजाय बीच-बीच में ऑटो-कट होने लगता है. इससे कमरे में ठंडक भी बनी रहती है और बिजली की भी बचत होती है.

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी यानी BEE के अनुसार AC का टेंपरेचर मात्र 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ाने से लगभग 6% बिजली की बचत होती है.

इस हिसाब से अगर आप अपने AC को 20 डिग्री सेल्सियस के बजाय 25 डिग्री सेल्सियस पर चलाते हैं, तो आप अपनी बिजली की खपत को सीधे 25 से 30% तक कम कर सकते हैं.