आज भले ही व्यस्त जिंदगी के कारण रिश्तेदारों से मिलना-जुलना पहले की तुलना में कम हो गया हो, लेकिन त्योहार, शादी या किसी खास अवसर पर एक-दूसरे के घर जाना आम बात है. ऐसे में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर न सिर्फ सामने वाले को सम्मान दिया जा सकता है, बल्कि रिश्तों में अपनापन और मिठास भी बनाए रखी जा सकती है.