अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75% जवानों को किया जाएगा परमानेंट
भारत के सैन्य योजनाओं में से एक अग्निवीर को लेकर देशभर में विरोध हुआ था. क्योंकि इस योजना के तहत जवानों की केवल 4 साल के लिए ही भर्ती होती थी.
हालांकि, अग्निवीरों को सरकार जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने वाली है. दरअसल, इस साल अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल पूरा हो जाएगा.
ऐसे में तीनों सेनाओं में अग्निवीरों को परमानेंट करने की चर्चा है. फिलहाल 25 प्रतिशत को ही नियमित सैनिक के रूप में रखा जा सकता है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नौसेना करीब 75 पर्सेंट अग्निवीरों को रिटेन करने का प्रस्ताव रख सकती है.
वहीं, आर्मी और एयरफोर्स भी मौजूदा 25 प्रतिशत की सीमा बढ़ाकर करीब 50 प्रतिशत करने की मांग कर सकती हैं. फ़िलहाल आधिकारिक तौर पर रिटेंशन की सीमा 25 प्रतिशत ही है.
बता दें कि अग्निवीर अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवा से मुक्त किए जाएंगे.
फिर जो अग्निवीर आगे भी ये नौकरी करना चाहते हैं. वो मेरिट के आधार पर सलेक्ट किए जाएंगे और उन्हें दोबारा नियमित सैनिक के रूप में भर्ती किया जाएगा.
इस मामले पर अभी तीनों सेनाओं के बीच अहम चर्चा होनी बाकी है. इस बीच अग्निपथ योजना के तहत भर्ती दायरा लगातार बढ़ रहा है.