द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट से शुरू होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 2 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर होगा. उदया तिथि और व्रत परंपरा के अनुसार अहोई अष्टमी का उपवास 1 नवंबर 2026 को रखा जाएगा.