भाग्यशाली लोगों के पैर के अंगूठे से लंबी होती है बगल वाली उंगली, जानें राज

सामुद्रिक शास्त्र में हम शरीर के अलग-अलग अंगो पर पाए जानें वाले निशान, जैसे तिल, मस्सा और अंगों के बनावट के आकार से भूत भविष्य और वर्तमान के बारे में बता करते हैं.

ऐसे में आज हम आपको समुद्रशास्त्र के अनुसार पैर के अंगूठे के ठीक बगल वाली उंगली के बारे में बताएंगे, जिससे आप व्यक्ति के सारे राज पता कर सकते हैं.

जिन लोगों के पैरे के अंगूठे के पास वाली उंगली सबसे बड़ी होती है, ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली माने जाते हैं. 

इनका चेहरा आकर्षक होता है और उनमें दूसरों को अपनी ओर खींचने की एक अलग ही ताकत होती है.

जिस महिला की दूसरी उंगली बड़ी होती है वो अपने पति से बेहद प्रेम करती हैं. हालांकि, वह अपने इस प्यार को खुलकर व्यक्त नहीं कर पातीं.

ऐसी महिलाओं का गुस्सा केवल बाहरी होता है. अंदर से वे बहुत शांत और सरल हृदय की होती हैं.

ऐसे लोग मेहनत और ऊर्जा के दम पर वे सफलता जरूर हासिल करते हैं. इनमें नेतृत्व की क्षमता होती है, लेकिन कोई उनकी बात काट दे तो ये सहन नहीं कर पाते.

इनका मन कोमल होता है और अगर कोई कड़वी बात कह दे तो ये उसे दिल पर ले लेते हैं. इनके दोस्त बहुत कम होते हैं क्योंकि ये अपने काम में ही लगे रहते हैं.