इस दिन भूलकर भी न काटें नाखून और दाढ़ी, जानिए कौन सा दिन है शुभ?
सनातन धर्म में बाल धुलने से लेकर नाखून काटने और दाढ़ी बनाने के लिए सप्ताह के कुछ दिन तय किए गए हैं.
ऐसे में वर्जित दिन में ये काम करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं.
ऐसे में आइए जानते हैं कि शास्त्रों के अनुसार, नाखून काटने और दाढ़ी बनाने के लिए कौन सा दिन शुभ होता है…
शास्त्र के अनुसार नाखून काटने के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है. वहीं, मंगलवार और गुरुवार के दिन भूलकर भी नाखून नहीं काटने चाहिए.
इन वर्जित दिन नाखून काटने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है और जीवन में धन की कमी होती है. इसके अलावा वैवाहिक जीवन खुशहाल नहीं रहता है.
शनिवार के दिन भी नाखून नहीं काटना चाहिए. इस दिन नाखून काटने से कुंडली में शनि कमजोर हो जाता है. वहीं, रविवार के दिन नाखून काटने से करियर में बाधा का सामना करना पड़ सकता है.
शास्त्र के अनुसार, दाढ़ी बनाने के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है.
वहीं, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को दाढ़ी नहीं बनाना चाहिए. इन वर्जित दिनों में दाढ़ी बनाने से सौभाग्य का नाश होता है.