सीता नवमी पर करें ये खास उपाय, जीवन की सभी समस्याएं होंगी दूर

सीता नवमी हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता सीता का जन्म वैशाख शुक्ल नवमी, मंगलवार, पुष्य नक्षत्र कालीन तथा मध्याहन के समय हुआ था.

बता दें कि इस साल सीता नवमी 25 अप्रैल को मनाई जा रही है. 

इस दिन श्री राम और माता सीता का पूरे विधि-विधान से पूजन किया जाता है. 

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं, आइए जानते हैं...

अगर आपके जीवनसाथी की सेहत खराब रहती है, तो उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सीता नवमी पर चार-चार सौ ग्राम सात अलग-अलग अनाज लेकर उन्हें अलग-अलग मन्दिरों में दान कर दें. 

अगर आपके बिजनेस में दिक्कत आ रही है तो इस दिन गमले समेत दो सफेद फूल वाले पौधे लें. उनमें से एक गमले को मन्दिर में भेंट कर दें और दूसरे को अपने बिजनेस साझेदार को गिफ्ट कर दें.

अगर आपकी पढ़ाई में दिक्कतें आ रही हैं तो एक मुट्ठी चावल में थोड़ी-सी मोटी सफेद मिश्री मिलाकर उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें.

मानसिक शांति के लिए इस दिन पके हुए सफेद बासमती चावल में पिसी हुई शक्कर डालकर सफेद रंग की गाय को खिलाएं और साथ ही दोनों हाथ जोड़कर गौ माता का आशीर्वाद लें.