घर के मंदिर में अवश्य होनी चाहिए ये 3 मूर्तियां, शुभ फल की होगी प्राप्ति

हिंदू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व है. लोग अपने घर में मंदिर बनवाते हैं और कई देवी-देवताओं की मूर्तियां रख उनकी पूजा करते हैं.

वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर को लेकर कई नियम बताए गए हैं, जिसके मुताबिक देवताओं की मूर्तियां रखते वक्त कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

वहीं, तीन देवता ऐसे हैं जिनकी मूर्तियां घर के मंदिर में रखना बेहद शुभ होता है. आइए जानते हैं...  

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में मूर्ति रखते समय सही दिशा का होना बेहद जरूरी होता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर को उत्तर पूर्व दिशा की तरफ रखना शुभ होता है

घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की बैठी हुई मूर्ति अवश्य होनी चाहिए. इससे व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती. हर शुक्रवार मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें.

भगवान कुबेर को धन का देवता कहा जाता है. घर के मंदिर में कुबेर देव का मुख उत्तर दिशा की तरफ रखना बेहद शुभ होता है. इससे साधक के ऊपर धन की वर्षा होती है.

घर के मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए. ध्यान रहे कि लक्ष्मी जी के बाईं ओर गणेश जी की मूर्ति रखें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)