लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? तुरंत घर से हटा दें ये 5 चीजें
अपने जीवन में सफलता पाने के लिए हर व्यक्ति मेहनत करता है. लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती.
ऐसे में इसके पीछे घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा हो कारण हो सकती है. जो आपके सफलता के रास्ते में रुकावट बनती है.
शास्त्रों के अनुसार, घर में रखी कुछ चीजें भी आपकी असफलता का कारण बन सकती हैं. इन चीजों को तुंरत घर से बाहर निकाल देना चाहिए.
ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश लेने से रोक लेती हैं…
शास्त्रों में नारियल को 'श्रीफल' कहा गया है. इससे देवी लक्ष्मी से जोड़ा जाता है. ऐसे में जब यह घर में रखे-रखे सड़ने लग जाए तो ये अलक्ष्मी का प्रतीक हो जाता है.
घर में इसकी मौजूदगी से धन हानि होती है और यह दरिद्रता भी लेकर आता है. ऐसे में अगर आपके घर में ऐसा श्रीफल है, तो उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें.
घर की छत पर जो भी कबाड़ रखता है, उसके और घर में रहने वाले अन्य लोगों को हमेशा तनाव रहता है. इससे कुंडली में राहु और शनि ग्रह भी प्रभावित होता है.
अगर छत में लोहे का पुराना सामान पड़ा है, तो निश्चित ही आपका शनि कमजोर हो रहा है. ऐसे में आती हुई सफलता हाथों से निकल जाती है.
अगर घर के मंदिर में आपने बहुत समय से धन रखा हुआ है, तो यह भी नकारात्मक ऊर्जा का कारण हो सकता है. ईश्वर को चढ़ाए धन को हमेशा गरीबों में बांट देना चाहिए या फिर उससे मंदिर का ही कोई सामान लेकर आना चाहिए.
रसोई में टूटे हुए बर्तन भी सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश में बाधक होते हैं और इनसे राहु और शनि ग्रह कमजोर होते हैं. टूटे हुए बर्तनों में भोजन करने से दुर्भाग्य आता है.
कपड़ों को सौंदर्य और भौतिक सुख की वस्तु माना गया है और इसका कारक शुक्र होता है. अगर आप फटे हुए कपड़े पहनते हैं, इससे आपके कॉन्फिडेंस में कमी आती है. यह आर्थिक तंगी और नाकामयाबी मिलने का कारण भी बन सकता है.